फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यग्रहण के चलते शाम पांच बजे खुले मंदिरों के कपाट, विधि विधान से हुआ पूजा पाठ

विज्ञापन
26एमएनपी-22-सूर्य ग्रहण के कारण शहर के शिव मंदिर के बंद कपाट - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को सूर्यग्रहण को लेकर सुबह से ही लोगों में इसे देखने की उत्सुकता थी। हालांकि दिन भर छाए रहे कोहरे के कारण जनपद के लोग सूर्यग्रहण का नजारा नहीं देख सके। यह सूर्य ग्रहण इस वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण था।
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे और आकाश में छाए बादलों के कारण जिले के लोग सूर्यग्रहण का नजारा नहीं देख सके। दोपहर के समय हल्के बादल छटे तो लोगों अपने घरों की छतों पर चढ़कर सूर्यग्रहण का नजारा देखने पहुंचे लेकिन थोड़ी ही देर में फिर से बादल छा गए जिससे लोगों को मायूसी ही हाथ लगी।

सूर्यग्रहण के कारण सुबह सात बजे से ही शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। शाम पांच बजे शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट खुले। तब लोगों ने पूजा पाठ किया। वहीं सूर्य ग्रहण को लेकर ग्रामीण अंचल में भी लोग सतर्क रहे। दिन के समय पूजा पाठ आदि कार्यक्रम बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें