फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घरेलू कलह के चलते वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 11 May 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव लहरा महुअन में शटरिंग का काम करने वाले वृद्ध ने रविवार की सुबह घरेलू कलह से तंग आकर खुदकुशी कर ली। शव घर के पास ही पानी की टंकी पर फंदे से लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा महुअन निवासी 55 वर्षीय सत्यवीर कश्यप शटरिंग का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। रविवार की सुबह घरेलू कलह से परेशान होकर वह घर से बाहर निकल गए। घर के पास ही पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहां सीढि़यों पर लगे पाइप में अंगौछा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने सत्यवीर का शव फंदे पर लटका देख परिजन को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद औछा गेट चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। वृद्ध की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है। सीओ संतोष कुमार सिंह ने घरेलू कलह के चलते खुदकुशी की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें