फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मौसम की मार, दो सौ से अधिक बच्चे बीमार होकर पहुंचे अस्पताल

Wed, 31 Jul 2024 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मौसम बदलने का असर है कि बच्चे बीमार पड़ रहे। बच्चों में बुखार के साथ सांस, डायरिया की शिकायतें सामने आ रही। जिला अस्पताल में मंगलवार को दो सौ से अधिक बच्चे ले कर अविभावक उपचार कराने के लिए पहुंचे। अस्पताल में मरीजों की कतारें लगी रही। इससे मरीजों को दिक्कतें हुई। उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में बदलते मौसम का असर अब बच्चों पर नजर आने लगा है। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई। ओपीडी बंद होने तक 1389 मरीज अस्पताल में आए। जिससे पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। मरीजों को पर्चा बनवाने में काफी समय लग गया। सबसे अधिक भीड बाल रोग विभाग में नजर आई। इसके अलावा संक्रामक रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग में भी काफी मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों में 373 मरीज बुखार के आए। इनमें 167 बच्चे शामिल रहे। सांस के 120 मरीज आए। इसमें 23 बच्चे शमिल रहे। डायरिया के 71 मरीज आए। इसमें 10 बच्चे शामिल रहे। नेत्र रोग विभाग में 100 मरीज आए। जिसमें 52 मरीज आंखों में संक्रमण की शिकायत लेकर आए। बुखार पीड़ित मरीजों की रक्त की जांच कराने से लैब में लाइन लगी रही।

मुझे तीन दिन से बुखार आ रहा है। परिवार में अन्य सदस्य भी बीमारी की चपेट में हैं। अस्पताल में भीड अधिक है। एक घंटा से अधिक समय हो चुका है- मौना, मामो

मुझे सर्दी, खांसी के साथ बुखार की भी शिकायत हो रही है। अस्पताल में आए डेढ़ घंटा हो चुका है। अभी तक नंबर नहीं आ सका है। अभी दवा भी लेनी है- राजेश कुमारी, नगला पट्टी
विज्ञापन


इस समय मौसम लगातार बदल रहा है। इस मौसम में सावधानी आवश्यक है। बच्चों का विशेष ध्यान रखें। लापरवाही से सेहत पर असर पड़ सकता है- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें