गंजडुंडवारा। पटियाली थाना क्षेत्र के हथोड़ा वन गांव निवासी युवक करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
करंट लगने से मरा युवक मोहित (19) हथोड़ा वन गांव निवासी राकेश का पुत्र था। वह मंगलवार को अपने घर की खराब बिजली को ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे बिजली का करंट लग गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। किसी तरह विद्युत आपूर्ति बंद कर उसे हटाया गया।
उपचार के लिए परिजन मोहित को गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि मोहित की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई है। उसकी पत्नी एवं अन्य परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन बगैर पोस्टमार्टम के ही शव को अपने घर ले गए।