फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लाइन में फॉल्ट आने से तीन घंटा बाधित रही जिला अस्पताल की आपूर्ति

Wed, 05 Nov 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो39लक्ष्मी देवी । संवाद
विज्ञापन
-मरीजों को सीटी स्कैन और एक्स-रे के लिए होना पड़ा परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कासगंज। जिला अस्पताल क्षेत्र की लाइन में फॉल्ट आने से मंगलवार को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अस्पताल में सीटी स्कैन और एक्स-रे के लिए आए मरीजों को आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में जेनरेटर चलाकर आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल क्षेत्र की लाइन में अचानक फॉल्ट होने का असर मंगलवार को जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। अस्पताल की आपूर्ति बाधित होने से सीटी स्कैन व एक्स-रे के लिए आए मरीजों को परेशान होना पड़ा। लगभग आधा घंटे तक बिजली नहीं आई तो मरीजों की दिक्कत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने जेनरेटर चलाकर व्यवस्था को दुरुस्त कराया। निगम को बिजली नहीं आने की सूचना दी गई। इसके बाद कर्मियों ने फॉल्ट को सही किया और लगभग तीन घंटे बाद आपूर्ति चालू हुई।
विज्ञापन


मुझे सीटी स्कैन करना है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से मशीन बंद हो गई है। इससे इंतजार करना पड़ रहा है।- लक्ष्मी, मरीज
एक्स-रे कराना है। आए हुए काफी देर हो चुकी है। अब बिजली चली गई है। पता नहीं कितनी देर में ठीक होगी।- रेशमा, मरीज


वर्जन
लाइन में फॉल्ट होने की वजह से आपूर्ति पर असर आया है लेकिन मरीजों की दिक्कत देखते हुए जेनरेटर चलाकर व्यवस्था की गई।- डॉ. संजीव कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें