फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसएस पिटाई प्रकरण: ट्रैक पर कूदी पीड़ित की बहनें, पत्नी ने भी की जान देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर की पिटाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को डीआरएम कार्यालय पर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन के दौरान चाहर की दो बहनें रेलवे ट्रैक पर कूदकर लेट गईं। उनका आरोप था कि रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी आरोपियों को बचा रहे हैं। सभी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, उनकी पत्नी भी प्लेटफॉर्म की ओर दौड़ पड़ीं। महिलाओं के जान देने की कोशिश से वहां मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए। प्रदर्शनकारियों, परिजन, आरपीएफ, पुलिस ने तीनों को संभाला और ट्रैक से हटाया।
विज्ञापन

दरअसल, डीएसएस से मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष से लेकर उनके समर्थक व परिजन आरोपी आरपीएफ कर्मियों की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा घटना में शामिल बाहरी व्यक्तियों को भी चिह्नित कर कार्रवाई के लिए कहा जा रहा है। हालांकि उच्चाधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा। इसी वजह से मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान चाहर के परिजन का सब्र जवाब दे गया। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के प्रदर्शन के डीएसएस की बहनें राजेश और नीतू अचानक प्लेटफॉर्म नंबर एक से ट्रैक पर कूद गईं और ट्रैक पर लेट गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते, नरेंद्र सिंह की पत्नी हरेंद्री चाहर भी प्लेटफॉर्म की ओर दौड़ी पड़ीं। हालांकि प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने उन्हें रोक लिया। वहीं, किसी ट्रेन के आने से पहले चाहर की दोनों बहनों को मनाकर ट्रैक से हटा लिया। इस दौरान कुछ देर तक प्लेटफाॅर्म एक और सर्कुलेटिंग एरिया में में हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। बहनों का कहना था कि
-
फोटो है
फूट-फूट कर रोई डीएसएस की पत्नी
प्रदर्शन के दौरान डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर की पत्नी हरेंद्री चाहर भावुक हो गईं। हरेंद्री ने कहा कि यदि मामले में दोषी कर्मचारियों को बर्खास्त और गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे देंगी। यह कहते-कहते वह भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगीं। उनके आंसू देख प्रदर्शनकारियों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन में मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें ढांढस बंधाया और आरोपियों को सजा दिलाने तक साथ देने की बात कही। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और सेवा समाप्ति कार्रवाई से कम पर समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें