फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने सांप का फन चबाकर मार डाला

Fri, 25 Sep 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमूमन लोग सांप के नाम से ही डर के मारे कांप उठते हैं लेकिन गुरुवार को आगरा के फतेहाबाद में एक अजीब घटना हुई। जो चर्चा का विषय बनी हुई है। घर के बाहर पडे़ कूड़े के ढेर पर बैठे शराबी युवक राजेश को सांप ने हाथ में डस लिया। इस पर गुस्साए राजेश ने सांप को पकड़ लिया और उसके फन को मुंह से चबाकर मार डाला। सांप को मारने के बाद राजेश बिना किसी परेशानी के जीवित है।
विज्ञापन

फतेहाबाद के मोहल्ला कानूनगोयान मठ बाली माता के सामने रहने वाला राजेश (25) पुत्र चंदा देवी शराब और चिलम पीने का आदी है। गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे वह शराब के नशे में घर के बहार पडे़ कूड़े के ढेर पर बैठा था। तभी कहीं से आए काले सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप के काटने पर राजेश डरा घबराया नहीं बल्कि उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने सांप को पकड़ लिया और उसका फन अपने मुंह में रख चबा डाला। इससे सांप मार गया। यह देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। हर कोई राजेश के किए से अचंभित था। वहीं, यह सब करने के बाद राजेश बिना किसी परेशानी और खौफ के गांव में घूमता रहा। उसे सांप के काटने का कोई असर नहीं हुआ।
कांचरी में था सांप
जिस सांप ने राजेश को डसा था। वह कांचरी में था। बताया जाता है कि जब सांप कांचरी में आता है तो उसे दिखना कम हो जाता है। साथ ही उसके भागने की क्षमता भी कम हो जाती है। इसी कारण सांप काटने के बाद भाग नहीं सका और राजेश ने उसे आसानी से पकड़ लिया।
विज्ञापन

मुंह में ही होता है जहर
सांप की कंठी में ही जहर होता है। लेकिन राजेश ने सांप के फन को ही मुंह में रखकर चबा लिया। इस बात को जिसने भी सुना सभी को अचंभा हुआ कि सांप के काटने से उसे आखिर कुछ क्यों नहीं हुआ। सांप का फन को चबाने से उसके शरीर में जहर अवश्य फैलना चाहिए लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें