मैनपुरी के जिला अस्पताल में शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहा युवक जब काबू से बाहर हो गया तो स्टाफ व अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची तो शराबी हाथापाई करने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने मारपीट करने के बाद उसके हाथ बांधकर युवक को जिला अस्पताल के बाहर डाल दिया। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
पुलिस का निरंकुश रवैया गुरुवार की शाम जिला अस्पताल में देखने को मिला। गुरुवार की शाम दन्नाहार क्षेत्र निवासी एक युवक शराब के नशे में जिला अस्पताल पहुंचा। उसने आते ही हंगामा करना शुरू कर दिया।