फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले अस्पताल में हुई शराबी युवक की पिटाई, फिर पुलिस ने किया ऐसा सलूक

Sat, 12 May 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा शराबी युवक
विज्ञापन
मैनपुरी के जिला अस्पताल में शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहा युवक जब काबू से बाहर हो गया तो स्टाफ व अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची तो शराबी हाथापाई करने लगा। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने मारपीट करने के बाद उसके हाथ बांधकर युवक को जिला अस्पताल के बाहर डाल दिया। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 
      
पुलिस का निरंकुश रवैया गुरुवार की शाम जिला अस्पताल में देखने को मिला। गुरुवार की शाम दन्नाहार क्षेत्र निवासी एक युवक शराब के नशे में जिला अस्पताल पहुंचा। उसने आते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

हाथ बांधकर जिला अस्पताल के बाहर फेंका

युवक ने चिकित्सक व स्टाफ से हाथापाई की। इसके बाद स्टाफ के कुछ लोगों ने मारपीट करने के बाद पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शराबी को काबू करना चाहा तो वो हाथापाई करने लगा। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसके बाद शराब युवक की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिसकर्मी हाथ बांधकर जिला अस्पताल के बाहर डाल कर चले गए। पुलिसकर्मियों ने उसे साथ ले जाना भी जरूरी नहीं समझा। 

ऐसे में अगर शराबी युवक के साथ कोई अनहोनी हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती।  पूरा मामला अस्पताल स्टाफ दबाए रहा। शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

अस्पताल के स्टाफ ने किया पिटाई से इंकार

अस्पताल के कर्मचारियों का कहना था कि उन्होंने मारपीट नहीं की। उल्टा शराबी ने हंगामा करते हुए हाथापाई की। इमरजेंसी का शीशा भी तोड़ दिया। वहीं कुछ लोगों ने यह भी बताया कि प्राइवेट एंबुलेंस वालों ने भी शराबी के साथ मारपीट की। वहीं कोतवाली पुलिस से लेकर आला अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।  

इस संबंध में सीएमएस डॉ. आरके सागर ने कहा कि युवक को शराब के नशे में उसका भाई लेकर आया था। यहां उसने स्टॉफ और डॉक्टर के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा किया। उसने इमरजेंसी का शीशा भी तोड़ दिया। हाथापाई की बात गलत है। पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें