फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराबी ने दोस्त के साथ कर दिया पत्नी की आबरू का सौदा

Wed, 24 Jul 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक गांव निवासी महिला का उसके ही पति ने शराब की खातिर दोस्त से सौदा कर दिया। आरोपी पत्नी के कपड़े फाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। पति कुछ दूर खड़ा होकर तमाशा देख रहा था। किसी तरह से आरोपी के चंगुल से बच कर निकली पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि पति और सास उसे आए दिन परेशान करते रहते हैं। 24 जून को पति का एक दोस्त थाना एलाऊ के गांव चौहानपुर निवासी अनुराग ने फोन कहा कि पति तुम्हें बुला रहा है। इसके बाद वह अनुराग की बाइक पर बैठ कर चल दी। कचहरी पुल के पास पति भी मिल गया। इसके बाद तीनों लोग कुरावली रोड पर चले गए। वहां आरोपी व पति ने जमकर शराब पी। पति और शराब लाने का बहाना कर उसे पति के साथ छोड़ कर वहां से चला गया। पति के जाते ही आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की नीयत से उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ इतना सब हो रहा था और पति कुछ दूर खड़ा सब कुछ देख रहा था। पति ने एक योजना के तहत उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें