शराब के नशे में बीच सड़क पर बैठा युवक, लगा जाम
पिनाहट। कस्बा के बाजार में श्रेयस ग्रामीण बैंक के पास सोमवार दोपहर शराब के नशे में धुत युवक बीच सड़क पर बैठ गया। राहगीरों ने युवक को हटाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं हटा। इसके बाद सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। इसके बाद जबरन युवक को पकड़कर बीच सड़क से हटाया गया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।