फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिलाओं से छेड़खानी करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव मोदीपुरा में प्लॉट पर अवैध कब्जे के प्रयास में दबंगों ने एक महिला और उनकी मां के साथ छेड़खानी की और पीटा। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस उपायुक्त पूर्वी कमिश्नरेट आगरा को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि 5 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे गांव के ही कुछ लोग उनके प्लाॅट की नाप-ताैल करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलाैज करते हुए लाठी-डंडों से पीटने लगे और छेड़छाड़ की। आरोपी जान से मारने और दुष्कर्म की धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने राम हरि, धर्म सिंह, सत्य प्रकाश, नरोत्तम आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें