जगनेर। सरेंधी चौराहा स्थित प्राचीन सिद्ध बाबा मंदिर में सोमवार को होली पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों की काफी ज्यादा भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही खेल-खिलाैने और झूले मेले में आकर्षण का केंद्र रहे।