तस्करों के गोदामों से बरामद हुईं नशे की दवाइयां
- फोटो : अमर उजाला
जयपुरिया गैंग विभिन्न राज्यों में नशे की दवाओं की आपूर्ति ड्रग पेडलर्स के माध्यम से कर रहा था। सरगना पंकज के घर से मिले बिल में कुछ जम्मू कश्मीर की सप्लाई के भी है। ड्रग विभाग और पुलिस को कुछ ड्रग पेडलर्स का भी पता चला है।
औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया जयपुरिया गैंग में नशे की दवाओं की आपूर्ति एक कड़ी के रूप में होती है। पहले इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर फिर वहां से तीसरे स्थान पर पहुंचाया जाता है। तीसरा जगह कौन दवाओं को प्राप्त करता है या पहले स्थान पर दवा पहुंचाने वाले व्यक्ति को पता नहीं होता है। इस तरह से पेडलर्स के पास तक दवाएं पहुंच रही हैं। पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा में नशे की दवाएं पहुंचाई जा रही हैं। पेडलर्स को चिह्नित करने के लिए संबंधित राज्यों की जांच एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।
आगरा गैंग: नशे की दवाएं आतंकी संगठनों को बेचे जाने का शक, ड्रग विभाग कर रहा जांच
हॉकर अधिकतम 100 किलोमीटर दवाएं ले जाता है
आगरा। पेडलर्स तक नशे की दवाएं पहुंचाने के लिए जो हॉकर इस्तेमाल किए जाते हैं, वह अधिकतम 100 किलोमीटर तक दवाएं ले जाते हैं। जयपुरिया गैंग का ट्रांजिट केंद्र आगरा है। नशे, गर्भपात, सैंपल व सरकारी आपूर्ति की दवाओं को यहां लाया जाता है। उनका रैपर हटाकर दूसरे पैकेटों में पैक किया जाता है।