फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कैंट स्टेशन पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, पानीपत का तस्कर गिरफ्तार; 3.30 लाख का माल बरामद

Tue, 20 Oct 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान हरियाणा के पानीपत निवासी 38 वर्षीय अंशुल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 11.420 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 3.30 लाख रुपये बताई गई है।
 
विज्ञापन
जीआरपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 11.420 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 3.30 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात को प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर दिल्ली छोर की तरफ चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अंशुल (38) निवासी भरत नगर, पानीपत, हरियाणा को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से गांजा मिला। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यात्रियों को लौटाया खोया सामान
 रेलवे का ऑपरेशन अमानत यात्रियों को उनका खोया हुआ सामान लौटाने में मदद कर रहा है। पिछले छह महीने में आगरा मंडल में 302 सामान बरामद किए गए। इनकी अनुमानित कीमत 36.85 लाख रुपये है। आरपीएफ और स्टेशन कर्मचारियों ने पहचान के बाद सामान मालिकों को सौंप दिया। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यात्री सामान छूटने पर रेलवे सहायता नंबर 139 पर सूचना दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें