फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी दवाओं से इलाज: आगरा के एसएन और जिला अस्पताल की पड़ताल, हकीकत जान रह जाएंगे हैरान

Fri, 13 Nov 2026 05:17 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में रोजाना करीब पांच हजार मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्चे पर लिखी सभी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीजों को दो से तीन दवाएं मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज ओपीडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मरीजों को परामर्श निशुल्क दिया जा रहा है मगर इलाज अधूरी दवाओं से हो रहा है। यहां पर पर्चे पर लिखी सभी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीजों को इन्हें मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ रहा है। इससे मरीजों की जेब हल्की हो रही है। इससे मरीजों को परेशानी भी हो रही है।
विज्ञापन




जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलोनी में रोजाना करीब 5,000 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। इसमें पेट रोग, त्वचा रोग, ईएनटी, हृदय रोग और बच्चों की दवाओं की कमी है। पर्चे पर लिखी दवाओं में से औसतन दो-तीन मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही हैं। मरीजाें का आरोप है कि महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही है, बाकी सस्ती दवाएं ही काउंटर पर मिल रही हैं। इससे जरूरतमंद मरीज कई बार मरीज महंगी दवाएं नहीं खरीद पा रहे हैं। एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कुछ दवाओं की कमी है, इसके लिए 90 तरह की दवाओं के ऑर्डर कर दिए हैं। इसी महीने ये सभी दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अजय राना का कहना है कि शासन को दवाओं की मांग भेज दी है, जो दवाएं नहीं हैं, मरीज जन औषधि केंद्र से खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


ये बोले मरीज:
पर्चे पर लिखी चार में से एक ही दवा मिली

बरहन से आईं रीना ने बताया कि कान में संक्रमण होने पर एसएन में डॉक्टर साहब ने पर्चे पर चार दवाएं लिखीं। काउंटर पर एक ही दवा मिली, बाकी खत्म होने के बारे में बताया। ऐसे में इनको खरीदना पड़ा।


महंगी दवाएं नहीं मिलती, खरीदनी पड़ रहीं
कहरई मोड़ निवासी सैमुअल ने कहा कि त्वचा रोग की परेशानी पर एसएन में दिखाने आया। 768 रुपये की दवाएं मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ी। सस्ती दवाएं मिल जाती हैं, महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।

त्वचा एलर्जी की नहीं मिली दवा
सैंया निवासी भावना का कहना है कि बाल झड़ने और एलर्जी की परेशानी पर जिला अस्पताल में दिखाया। यहां एक-दो दवा मिली, बाकी की महंगी दवाएं खरीदनी पड़ी, इससे सरकारी अस्पताल में दिखाने का क्या फायदा।
विज्ञापन



धांधूपुरा निवासी प्रीति ने बताया कि बच्चे को वायरल होने पर इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आई। यहां पर सभी दवाएं नहीं मिलीं। दो दवाएं खरीदनी पड़ी, यहां पर्चे पर लिखी सभी दवाएं नहीं मिलती हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें