फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दुकान की सील खोलकर औषधि विभाग ने लिए दवाओं के नमूने, जांच के लिए भेजे

Sun, 25 Oct 2026 03:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में औषधि विभाग ने फव्वारा स्थित एक दुकान की सील खोलकर दवाओं के नमूने लिए। पूर्व में बिल नहीं दिखा पाने पर दवा की इस दुकान को सील किया गया था।
विज्ञापन
दवा - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में औषधि विभाग ने फव्वारा स्थित मोहन ट्रेडर्स की सील खोलकर दुकान की जांच की। इसमें 14 दवाओं के नमूने लिए। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट फेल होने के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि फव्वारा स्थित मोहन ट्रेडर्स पर बीते जुलाई को बिल न दिखाने पर दुकान को सील कर दिया गया था। अब बिल दिखाए जाने पर इसकी जांच करने के लिए टीम ने रिकॉर्ड देखे हैं।  बुखार, जुखाम, खांसी, पेट रोग, त्वचा रोग, एलर्जी समेत अन्य दावों के 14 नमूने भी लिए गए हैं। 

इसके अलावा प्रयोगशाला में नमूने फेल होने पर इनका कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सहायक आयुक्त औषधि अरविंद गुप्ता ने बताया कि नमूने की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें