आगरा में औषधि विभाग ने फव्वारा स्थित मोहन ट्रेडर्स की सील खोलकर दुकान की जांच की। इसमें 14 दवाओं के नमूने लिए। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट फेल होने के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।
औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि फव्वारा स्थित मोहन ट्रेडर्स पर बीते जुलाई को बिल न दिखाने पर दुकान को सील कर दिया गया था। अब बिल दिखाए जाने पर इसकी जांच करने के लिए टीम ने रिकॉर्ड देखे हैं। बुखार, जुखाम, खांसी, पेट रोग, त्वचा रोग, एलर्जी समेत अन्य दावों के 14 नमूने भी लिए गए हैं।
इसके अलावा प्रयोगशाला में नमूने फेल होने पर इनका कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सहायक आयुक्त औषधि अरविंद गुप्ता ने बताया कि नमूने की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।