फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बाइक मैकेनिक जानें किस तरह बन गया लुटेरा, जेल जाने पर फूट-फूटकर रोया

Mon, 22 Dec 2025 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 न्यायालय कर्मी का पर्स लूटने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बाइक मैकेनिक है, लेकिन नशे की लत ने उसे लुटेरा बना दिया। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना कमलानगर पुलिस ने शनिवार शाम हाईवे के सर्विस रोड पर ऑटो से जा रही न्यायालय कर्मी का पर्स लूटने वाले सेवला निवासी सतेंद्र को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मैकेनिक का काम करता था। नशे की लत के कारण लोगों से पर्स और मोबाइल छीनना शुरू कर दिया। जेल जाते समय उसकी आंखों में आंसू थे और वह माफ करने की गुहार लगा रहा था।
विज्ञापन


ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी याशना दीवानी में कर्मचारी हैं। शनिवार शाम छह बजे वह घर जाने के लिए भगवान टॉकीज चौराहे से ऑटो में बैठी थीं। रास्ते में सर्विस रोड पर एक स्कूटर सवार ने उनका बैग छीन लिया और भाग निकला। पीड़िता ने बल्केश्वर चौकी पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से छीना बैग बरामद हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि शराब और अन्य नशे की लत लग गई थी। कुछ दिन पहले रुपयों के लालच में एक वारदात करने में वह सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें