फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नशा दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण, दूरी बनाएं युवा

Fri, 29 Dec 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और सचल दल की बैठक उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में आयोजित हुई। उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि नशा विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है इसलिए युवाओं को नशा से दूर रहना होगा। यदि हम आज के युग को बदलेंगे तभी भविष्य में उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि युवा भावी भविष्य के कर्णधार है। युवाओं को अपनी सोच बदलनी होगी और गलत नीति वाले कार्यों से दूर रहना होगा। उप जिलाधिकारी ने एंटी टोबैको सेल एवं सचल दल को छापामार कार्यवाही करने के कडे़ निर्देश दिए और कहा कि कोटपा कानून के तहत कार्रवाई की जाए । सभी विभागाध्यक्षों को उनके कार्यालय संबंधों को तंबाकू मुक्त परिसर बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर ने एक धुआं सहित तंबाकू उत्पाद तथा एक धुआं रहित तंबाकू उत्पाद के सेंपल भेजने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डाॅ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा गैर संचारी रोगों कैंसर, उच्च रक्त चाप, मधुमेह, ह्रदयघात आदि बीमारियों का प्रमुख रिस्क फैक्टर है। किसी भी प्रकार का नशा शरीर के लिये अत्यंत नुकसानदेय है।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार विशाल सिंह यादव, तंबाकू प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह, एके पाठक, खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला, विपुल कुमार सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें