फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वेबसाइट बनाकर खाद्य सुरक्षा विभाग को लगाई चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर विभाग को चूना लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद विभाग हरकत मे आ गया है। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य संरक्षण एवं मानक प्राधिकरण को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के पंजीकरण एवं लाइसेंस जारी करने के लिए विभाग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाते हैं। किसी भी जन सुविधा केंद्र या स्वयं के माध्यम से विभाग की एफओएससीओएस डॉट एफएसएसएआर डॉट जीओवी डॉट इन पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदनकर्ता से एक निर्धारित शुल्क भी जमा कराया जाता है। खाद्य कारोबारी एवं जनसुविधा केंद्र के संचालक जब अपना ऑनलाइन आवेदन करते तो उनका शुल्क कट जाता, लेकिन प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती।
इसके बाद मामले को खाद्य सुरक्षा विभाग के संज्ञान में लाया गया। विभाग ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद विभाग की साइट से मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट संज्ञान में आई। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया ताकि इस फर्जी वेबसाइट पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें