फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कासगंज, अमांपुर, सिढ़पुरा को छोड़ अन्य निकायों की रैंक में गिरावट

Fri, 12 Jan 2024 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में जिलों की रैंक निकायवार जारी हुई है। निकायों की रैंक में पिछले सर्वेक्षण के मुकाबले सुधार नहीं हुआ है। कासगंज को छोड़कर ज्यादातर निकाय निचले पायदान पर खिसके हैं। उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर की रैंक जारी हुई हैं। इस रैंक ने जिले की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। बेहतर सफाई व्यवस्था नहीं होने के साथ-साथ कूड़ा निस्तारण के लिए कोई ठोस प्रबंध हैं। जिले में 10 निकाय हैं। इनमें तीन नगरपालिका और सात नगर पंचायतें हैं।ताजा सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, कासगंज नगरपालिका सबसे बेहतर स्थिति में है। कासगंज नगरपालिका राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पिछले वर्ष के परिणाम के मुताबिक ही आसपास रही है। राष्ट्रीय स्तर की रैंक में 212वें स्थान पर रही है। पिछले वर्ष यह रैंक 211 थी। इसी तरह राज्य स्तर की रैंक में नगर पालिका 39वें स्थान पर रही है। सोरोंजी नगरपालिका क्षेत्र की रैंक में गिरावट आई है। पिछले वर्ष के सर्वेक्षण में राज्य स्तर की रैंक 15वें स्थान पर थी वह अब 149वें स्थान पर आई है। गंजडुंडवारा नगर पालिका में भी पिछले वर्ष 102वीं रैंक थी, लेकिन इस बार यह 143वें स्थान पर पहुंच गई है। नगर पंचायतों की स्थिति से भी स्पष्ट है कि अमांपुर और सिढ़पुरा को छोड़कर किसी भी निकाय में सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है। नगर पंचायत अमांपुर की रैंक पिछले वर्ष 191 पर थी, लेकिन अमांपुर की रैंक में काफी सुधार हुआ है और इस बार यह रैंक 111वें स्थान पर पहुंची है। सिढ़पुरा को पिछले वर्ष 66वीं रैंक मिली, लेकिन इस बार 71वीं रैंक आई है। सहावर नगर पंचायत की पिछले वर्ष 62वीं रैंक थी, लेकिन इस बार 235वीं रैंक मिली है। बिलराम नगर पंचायत की पिछले सर्वेक्षण में 132वीं रैंक थी, लेकिन इस बार 234वीं रैंक आई है। मोहनपुर को पिछले वर्ष 76वीं रैंक मिली, लेकिन इस बार मोहनपुर की रैंक भी खिसककर 253 पर पहुंची है। पटियाली नगर पंचायत को पिछले वर्ष 75वीं रैंक मिली थी, लेकिन इस बार इस सर्वेक्षण में पटियाली का स्थान 226वां रहा है। भरगैन नगर पंचायत की रैंक पिछले वर्ष 44 के अंक पर थी, लेकिन इस बार यह रैंक 406वें स्थान पर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें