फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर पुलिस अलर्ट: मिश्रित आबादी में उड़ेगा ड्रोन, बैरियर लगाकर होगी जांच

Mon, 25 Mar 2024 07:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

होली पर पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बैरियर लगाकर जांच करेगी। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर शहर से लेकर देहात तक पुलिस विशेष सतर्क रहेगी। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी होगी। वहीं सड़कों पर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जिले में 165 से अधिक स्थानों पर स्थायी पुलिस पिकेट लगाई है। 135 क्यूआरटी लगाई गई हैं। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने बताया कि होली पर सड़क हादसे अधिक होते हैं। लोग नशे में वाहन दौड़ाते हैं। हेलमेट नहीं पहनते हैं और अकसर सीट बेल्ट नहीं लगाते। 150 से अधिक स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। बैरियर पर पुलिस उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी जो नशे में धुत मिलेंगे। पुलिस फोर्स होली पर सुबह से शाम तक सड़कों पर रहेगा।

तीनों डीसीपी अपने-अपने जोन में अलर्ट रहेंगे। प्रत्येक सूचना पर संज्ञान लेंगे। थानों में रिजर्व में पुलिस फोर्स रखा गया है। पुलिसकर्मियों को निर्देश हैं कि वे गाड़ी में हेलमेट, डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर साथ रखेंगे। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पिछले पांच सालों के रिकाॅर्ड और 112 नंबर आने वाली सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा प्लान बनाया गया है। पुलिस के साथ मोहल्लों के संभ्रांत लोग भी सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें