फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इमरजेंसी में 10 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था

Mon, 25 Mar 2024 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। होली की वजह से एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 3 दिन के लिए चिकित्सकों की रिजर्व टीम लगाई गई है। इसमें 5 रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। 10 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। सोमवार को एसएन और जिला अस्पताल में ओपीडी बंद रहेगी।प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में 80 बेड में से अस्थमा अटैक और सांस रोगियों के लिए 10 बेड रिजर्व रखे हैं। 25 से 27 मार्च के लिए पांच चिकित्सकों का पैनल बनाया है, जिसमें आंख, सर्जरी, हड्डी रोग, मेडिसिन और वक्ष एवं क्षय रोग विशेषज्ञ शामिल किए हैं। इनकी 24 घंटे रोस्टर से ड्यूटी होगी। वरिष्ठ चिकित्सकों को निरीक्षण करने का भी जिम्मा सौंपा है। सोमवार को एसएन की ओपीडी बंद रहेगी। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि होली की वजह से सोमवार को जिला अस्पपताल की भी ओपीडी बंद रहेगी। इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें