फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक सतीश चंद्रा अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल लाइन पर स्थित जनपद की सीमा में स्थापित चार बड़े स्टेशनों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक सतीश चंद्र शनिवार सुबह 11 बजे स्पेशल ट्रेन से सबसे पहले शिकोहाबाद से चलकर कोसमा रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां करीब 20 मिनट निरीक्षण करने के बाद वे 11:40 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने 45 मिनट तक निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
स्टेशन अधीक्षक एचएस मीना से स्टेशन पर चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी की। मंडल रेल प्रबंधक के साथ आए डिवजीन ट्रैफिक मैनेजर संजय कुमार और मंडल अभियंता सिग्नल ने भी स्टेशन पर सिग्नल आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंडल अभियंता इलेक्ट्रॉनिक्स ने बिजली व्यवस्था की रिपोर्ट ली। मंडल रेल प्रबंधक ने अपनी टीम के साथ भोगांव और मोटा रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। साथ ही व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा लगाने के दिए निर्देश
मंडल रेल प्रबंधक सतीश चंद्रा ने स्टेशन अधीक्षक एचएस मीना को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन पर सभी आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। ताकि स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें