फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 11 दिन के बाद हजारा नहर से बरामद हुआ चालक का शव

Wed, 17 Jan 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। 11 दिन पूर्व अपने परिजनों और रिश्तेदारों को फोन करने के साथ लोकेशन भेजकर नहर में छलांग लगाने वाले लोडर वाहन के चालक का शव पुलिस ने बुधवार को बरामद किया। शव हजारा नहर में ततारपुर झाल पर फंसा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

7 जनवरी की रात ढोलना थाना क्षेत्र के इखौना गांव का निवासी और लोडर वाहन का चालक अंकित (23) परिजनों से क्षुब्ध होकर भगवंतपुर पुल से नहर में छलांग लगाई थी। नहर में छलांग लगाने से पूर्व उसने परिवार के साथ रिश्तेदारों को फोन करके व्हाट्सएप पर लोकेशन भी भेजा था। भगवंतपुर पुल से युवक के कपड़े, मोबाइल व अन्य सामान तो मिल गए थे। लेकिन उसके शव का पता नहीं चला। कई दिनों तक पीएसी की फ्लड यूनिट नहर में उसकी तलाश करती रही। 12 हवें दिन युवक का शव नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर ढोलना अजयवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें