कासगंज। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर शिक्षा पर पड़ रहा है। कक्षा आठ तक के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश बढ़ा दिया गया है। यदि मौसम सही रहा तो 23 जनवरी को स्कूल खुल जाएंगे। स्कूलों में लगातार हो रही छुट्टी से बच्चों की मौज आ गई है।
परिषदीय स्कूल एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा आठ तक के बच्चों का 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक का शीत अवकाश केलेंडर में लागू है। इन अवकाश के समाप्त हो जाने केे बाद भी ठंड के तेवर कम नहीं हुए तो दो दिन का अवकाश बढ़ा कर 17 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई, लेकिन 17 जनवरी को मौसम में ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने अब तीन दिन का अवकाश और बढ़ा दिया है। जिससे कक्षा आठ तक सभी बोर्ड के स्कूलों में 20 तक शीतकालीन अवकाश हो गए हैं। 21 जनवरी को रविवार का अवकाश है। जबकि 22 जनवरी को राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए शासन से अवकाश घोषित किया जा चुका है। जिससे अब 23 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।