सैंया। गांव तेहरा निवासी अवनीश कुमार सोमवार को बाइक से तेहरा चौराहे की ओर जा रो थे। रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई। इससे वह गिरकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सैंया लाया गया। जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया।