इरादतनगर। कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय से चोरों ने दो सिलिंडर चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब शिक्षकों ने स्कूल गए तो रसोई का ताला टूटा था। इंचार्ज प्रधानाध्यापक शेर सिंह ने तुरंत डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।