मैनपुर के बिछवा क्षेत्र में जीटी रोड पर शुक्रवार सुबह एक कंटेनर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। वहीं पीछे से आ रही एक डीसीएम भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में जा घुसी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि कंटेनर और डीसीएम के चालक व खलासी घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला अस्पताल से दो घायलों को उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है।
मुजफ्फरनगर के थाना जानसंड़ क्षेत्र के गांव महलकी निवासी 48 वर्षीय जुल्फिकार ट्रक चालक था। शुक्रवार सुबह वो खलासी महफूज निवासी गांव बहेड़ी मुजफ्फरनगर के साथ ट्रक लेकर कहीं जा रहा था।