फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Sat, 26 Sep 2020 07:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को ट्रक ने टक्कर मा दी। हादसे में बस के आगे सो रहे चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


नई दिल्ली के आरकेपुरम मोतीलाल नेहरू कैंपस निवासी चंद्रभान उर्फ जौनपुरिया (35) पुत्र भोले गोपाल बस का चालक है। लखनऊ से दिल्ली बस को लेकर जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 37 पर यमुना के किनारे बस खराब हो गई थी। 


बस के खराब हो जाने के कारण वह बस को रोड पर साइड लेन पर खड़ी करके आगे डिवाइडर के सहारे लेट गया था। रात्रि में तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इस कारण आगे लेटा चालक चंद्रभान के ऊपर बस का पहिया चढ़ जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक के चालक और परिचालक फरार

हादसे के बाद ट्रक का चालक एवं परिचालक उतरकर मौके से भाग गए। हादसे की सूचना पर थाना मटसेना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने यूपीडा की एंबुलेंस के माध्यम से मृतक के शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना अखिलेश दीक्षित ने कहा कि खराब बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारने के कारण बस के चालक की मौत हो गई है। दो लोग अन्य चालक के साथ थे। शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें