फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 25 साल तक सुनवाई के बाद वाहन चालक बरी

Mon, 17 Nov 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में 25 साल पहले बाइक की टक्कर से महिला की मौत के मामले में बाइक चालक को न्यायिक मजिस्ट्रेट षष्ठम अर्पणा सिंह ने बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष के गवाह, गवाही के दौरान घटना में बाइक चालक की भूमिका को साबित नहीं कर सके हैँ। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कीरतपुर की सुशीला देवी तीन दिसंबर 2000 को गांव से बाजार गई थी। कचहरी रोड पर आरसी कॉलेज के पास बाइक की टक्कर लगने से उनकी मृत्यु हो गई। उनके पुत्र वीरेंद्र सिंह ने बाइक चालक रवि निवासी मोहल्ला चौथियाना थाना कोतवाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी । मुकदमे की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट षष्ठम अर्पणा सिंह के न्यायालय में हुई। आरोप साबित नहीं होने पर कोर्ट ने रवि को आरोप से बरी कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें