फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्रेटा की चाहत में एआई से बनवाया गला काटने का वीडियो

Tue, 24 Nov 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खुद को सीआरपीएफ में दरोगा बताकर शादी करने के बाद दहेज में क्रेटा कार मांग बढ़ गई। आरोप है कि उत्पीड़न करने के बीच पति ने एक दिन एआई से गला काटने का वीडियो बनाकर भेजा और कहा कि ऐसे ही जान जाएगी। इससे वह दहशत में आ गई। पुलिस के सुनवाई न करने पर परिवार ने न्यायालय की शरण ली। सिकंदरा थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिकंदरा के गायत्री विहार निवासी साक्षी शर्मा ने बताया कि उनकी शादी तीन फरवरी 2020 को बरौली अहीर निवासी मोहित से हुई थी। शादी से पहले ससुराल वालों ने मोहित को सीआरपीएफ में दरोगा बताया था। इसके लिए विभाग का फर्जी पत्र भी दिखाया गया। शादी में मायके वालों ने करीब 25 लाख रुपये खर्च किए और सात लाख रुपये गाड़ी के लिए दिए। इसके बाद भी ससुराल वाले क्रेटा कार की मांग करने लगे।
आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। पति नौकरी पर नहीं जाता था। पूछने पर नौकरी छोड़ने की बात कहकर टाल देता था। एक दिन पति ने फोन पर एआई से तैयार गला काटने का वीडियो भेजकर धमकाया। 31 मई को मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली गई। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें