फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भीषण कोहरे में यदि ड्राइव कर रहे हैं, तो क्या करें? यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 27 Dec 2025 10:50 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा यातायात पुलिस ने कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। टोल प्लाजा और हाईवे पर कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जानकारी दी जा रही है। पुलिस ने खराब वाहनों को हटाने और दृश्यता कम होने पर यात्रा से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सर्दी और कोहरे के मौसम में यातायात पुलिस ने सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए हैं। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने इसके लिए विशेष यातायात एडवाइजरी भी जारी की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेट्रो निर्माण के कारण यातायात व्यवस्था में परेशानी आ रही है। ऐसे में एंबुलेंस को सबसे पहले रास्ता दें। किसी असुविधा पर हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर काॅल कर सकते हैं।
विज्ञापन


वाहन चलाते समय दें ध्यान
- अपनी लेन में वाहन चलाएं, ओवरटेकिंग न करें। वाहन की हेडलाइट लो-बीम पर रखें।
- दृश्यता अत्यधिक कम होने पर लेन मार्किंग (सफेद पट्टी) के सहारे वाहन चलाएं। फॉग लाइट और डी-फॉगर का प्रयोग करें।
- वाहन मोड़ने से पहले दाएं-बाएं इंडिकेटर का समय से उपयोग करें।

- व्यावसायिक वाहनों पर मानक के अनुरूप रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाएं।

- आपातकाल में 112 व 108 टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करें।

- एक वाहन से दूसरे वाहन के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

- वाहन को केवल चिह्नित स्थलों पर ही खड़ा करें।
- नींद, थकान या नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
- कोहरे में म्यूजिक बंद रखें और मोबाइल का प्रयोग न करें।

- वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर हैजर्ड लाइट (चारों इंडिकेटर) ऑन करें।
- सुरक्षित दूरी पर ब्रेक-डाउन साइन लगाएं।

- चलते वाहन में हैजर्ड लाइट न चलाएं, इससे अन्य वाहन चालकों में भ्रम होता है।
- कोहरे में हॉर्न का उपयोग करते रहें ताकि अन्य चालकों को आपके वाहन की जानकारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें