नगर के अमन इंटरनेशनल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के अमन इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। किडजी सेक्शन के छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पोशाक के साथ अन्य देवी-देवताओं की पोशाक पहनकर विद्यालय पहुंचे थे। बच्चों ने सुबह प्रार्थना सभा में डांस प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
बुधवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में किडजी सेक्शन के 30 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चे राधा व कृष्ण के स्वरूप में पहुंचे थे। निदेशक नितिन चौहान ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य डॉ. आरके उपाध्याय ने कहा कि विद्यालयों में ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए।
प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिभाग करने की प्रेरणा जाग्रत होती हैं। बच्चे जब प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे तभी वह उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे। अदविका-शर्व की जोड़ी ने प्रथम, वंशिका-शुभ की जोड़ी ने द्वितीय तथा मनस्वी व आयुष की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में उप प्रधानाचार्य आरके माली, एसके दुबे, पुष्पलता राठौर एवं किडजी कोआर्डिनेटर इंद्राणी श्रीवास्तव शामिल रहीं। सफल प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉ. आरके उपाध्याय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।