फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांच हजार लोगों के घर का सपना होगा पूरा, 2685 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी; खाते में भेजे एक लाख रुपये

Sun, 05 Jul 2026 10:24 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 79 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें घर-घर जाकर आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर रही हैं, ताकि पात्र लोगों को जल्द से जल्द आवास स्वीकृत किया जा सके।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत शहर के पांच हजार लोगों के घर का सपना पूरा होने वाला है। डूडा की ओर से 2,685 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हो चुके हैं, जिनके खातों में प्रथम किस्त की 1 लाख रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। 21,428 आवेदनों का भौतिक सत्यापन जारी है। डूडा ने योजना के नाम पर ठगी करने वाले दलालों के सक्रिय होने की शिकायतों के बाद लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन


परियोजना अधिकारी डूडा एवं अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि 79 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें घर-घर जाकर आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर रही हैं, ताकि पात्र लोगों को जल्द से जल्द आवास स्वीकृत किया जा सके। कुछ फर्जी लोग स्वयं को नगर निगम का कर्मचारी या जांच अधिकारी बताकर लाभार्थियों के घर पहुंच रहे हैं और जांच कराने के नाम पर 500 रुपये की मांग कर रहे हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि ऐसे व्यक्तियों का विभाग से कोई संबंध नहीं है। 

आवेदन, सत्यापन, स्वीकृति अथवा किसी भी अन्य प्रक्रिया के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। अगर कोई भी पैसे की मांग करता है तो नगर निगम में मौजूद डूडा कार्यालय में सूचना दें। कहा कि धन उगाही या फर्जीवाड़े की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 9151999105 पर दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें