फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रैगन फ्रूट को उगाकर किसान कमा सकते हैं मोटा मुनाफा, बाजार में बिकता है 100 रुपये किलो

Tue, 05 Mar 2019 03:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ड्रैगन फ्रूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विदेशी फल ड्रैगन फ्रूट अब आगरा में उगाया जाने लगा है। इसमें लागत कम होने आने के साथ मोटा मुनाफा है। पहली बार आगरा में इसकी खेती शुरू हुई है। बदलते समय में इस फल की मांग बढ़ी है। ड्रैगन फ्रूट थाइलैंड, चीन, अमेरिका, मलेशिया, इंडोनेशिया में खूब उगाया जाता है। 
विज्ञापन


इसकी खेती उन्नतशील किसाल प्रशांत पचेरीवाला छलेसर में कर रहे हैं। वो बताते हैं कि एक एकड़ में 1.40 लाख से 1.60 लाख रुपये तक की लागत आती है। एक पौधे पर 10 से 12 किग्रा तक फल आते हैं। बाजार में 80 से 100 रुपये प्रति किग्रा के भाव तक मिलते हैं। 

इस तरह से एक एकड़ की खेती के फल साढ़े तीन से साढ़े चार लाख रुपये तक बिक जाते हैं और आसानी से दो-ढाई लाख रुपये प्रति एकड़ की बचत हो जाती है। बाजार में इसकी मांग बढ़ने पर इसकी खेती की जा रही है। अन्य किसान भी खेती के लिए प्रेरित हुए हैं। डीएचओ कौशल कुमार नीरज बताते हैं कि डेढ़ साल में पौधे पर फल आने लगते हैं और 15 साल तक पौधे फल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल, हाई सोसाइटी में डिमांड 

बीते कुछ सालों में ड्रैगन फ्रूट की मांग बढ़ी है। इसका पौधा कैक्टस की तरह होता है। फल गुलाबी रंग का होता है। अभी तक इसकी डिमांड होटलों तक सीमित थी, लेकिन अब उच्च सोसाइटी के घरों में भी ये फल खूब खाया जाने लगा है। यहां तक कि इनकी शादी-समारोह में भी इसका चलन शुरू हुआ है। 

ड्रैगन फ्रूट में प्रोटीन की भरपूर मात्रा रहती है। फल प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला है। इस फल के सेवन से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। कैंसर रोग, मधुमेह और बाल संबंधी बीमारियों में ज्यादा फायदेमंद है। एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होने पर ये त्वचा रोग से बचाता है। त्वचा में निखार भी लाता है। कोलस्ट्रोल को भी कम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें