फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपीः जेएनयू में अध्यापिका का अपमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले वामपंथियों का होगा सर्वनाश

Fri, 22 Nov 2019 12:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का राष्ट्रीय अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस सुब्बैया ने वामपंथियों पर हमला बोला है। आगरा में राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान उन्होंने कहा कि वामपंथियों का सर्वनाश होगा।
विज्ञापन


जेएनयू में एक महिला अध्यापिका का अपमान किया गया। डॉ सुब्बैया संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में बोल रहे थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में हो रहा है।

इसमें अधिवेशन में जिन मुद्दों पर चर्चा होनी है, उसके प्रस्ताव रखे जा चुके हैं। इसमें राम जन्मभूमि, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने, विश्वविद्यालयों में शिक्षा के स्तर, एनआरसी लागू करने जैसे विषयों पर चर्चा के लिए प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. सुब्बैया ने कहा कि यह संगठन छात्रहित, समाज हित और राष्ट्र हित के लिए काम करता है। छात्रहित के मुद्दों पर संगठन वामपंथियों के भी साथ है। जेएनयू में फीस वृद्धि का एबीवीपी ने भी पुरजोर विरोध किया।

जब देश विरोधी नारे लगने लगे तो संगठन ने खुद को अलग कर लिया। अभी भी संगठन मानव संसाधन विकास मंत्रालय का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की मांग संगठन लगातार कर रहा है।

उन्होंने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग रखी गई है। कहा, सरकार भाजपा की हो या कांग्रेस की, जरूरत पड़ने पर संघर्ष भी किया जाएगा।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर ने कहा कि एबीवीपी के दल ने पूर्वोत्तर के सात राज्यों में जाकर अध्ययन किया है, उसकी रिपोर्ट भी अधिवेशन में रखी जाएगी। आईआईटी के छात्र भी संगठन से जुड़े हैं। इनका अधिवेशन कराने पर विचार होगा। इस वर्ष कई प्रांत अधिवेशन होने हैं, उसकी रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें