फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डॉ. मुखर्जी ने किया था एक देश में दो विधान का विरोध

Fri, 05 Jul 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भाजपा संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित हुई। अतिथियों ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश भी डाला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने गोष्ठी का शुभारंभ डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान का विरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। मंचासीन सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नवल कुलश्रेष्ठ, केत सिंह वर्मा, अनिल पुंढीर, रमेश साहू ने भी संबोधनकिया। गोष्ठी का संचालन कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया। इस दौरान गोष्ठी में संजय सोलंकी, सुरेश माहेश्वरी, कौशल साहू, शिवकुमार भारद्वाज, उत्तमचंद्र पाथरे, अनुरोध प्रताप सिंह, डाॅ. बीडी राणा, योगेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें