फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्राम बहोरा व बछुईया में सड़कों पर कीचड़, गुजरना मुश्किल

Fri, 05 Jul 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बहोरा व बछुईया में जल निगम द्वारा ख़ुदी पड़ी सड़कों से ग्रामीण खासे परेशान हैं। लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव की सड़कों को जल निगम ने सही नहीं कराने से ग्रामीणों में रोष है। सड़कों पर बारिश में कीचड़ होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़कों के निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बहोरा व मजरा बछुईया में तीन वर्ष पूर्व घर घर पेयजल योजना के तहत पानी की टंकी बनाकर गांव में पेयजल की सप्लाई किए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरु किया गया। पाइप लाइन बिछने के बाद खोदी गई सड़कों को बनाया नहीं गया। बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ के हालात हो गए हैं। जिससे मार्गों से होकर गुजरना मुश्किलों भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों को ठीक न कराए जाने से दिक्कतें हो रही हैं। लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। वहीं पानी की टंकी तो अभी तक नहीं बनी है। जिलाधिकारी से सड़कों को ठीक कराने की मांग करने वालों में नेकसू, श्यामवीर, संजय शाक्य, भगवान दास, विजय राजपूत, यादराम, कुलदीप सक्सेना, मौजीराम, रमेश्वर, आशा देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें