कासगंज। जिले के वजीरपुर की रहने वाली डॉ. मोनिका गुसाई सर्वोच्च न्यायालय के ऑन रिकॉर्ड वरिष्ठ अधिवक्ता में नामित हुई हैं। उन्हें 14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी की गई सूची में नामित किया गया। उनके पति हरिओम यदुवंशी सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। डॉ. मोनिका गुसाई की शादी अधिवक्ता यदुवंशी के साथ हुई थी। उनका परिवार मूल रूप से जिले अमांपुर रोड के गांव वजीरपुर का रहने वाला है। वर्तमान में पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। उनके पुत्र अर्जुन यदुवंशी ने भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी कर इसी वर्ष वकालत शुरू की है। डॉ. मोनिका गुसाई ने वर्ष 1993 में कैंपस लॉ सेंटर दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल कर वकालत शुरू की। वर्ष 2006 में उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया। उनके भतीजे विष्णु यादव ने बताया कि यह परिवार के लिए गौरव की बात है।