फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ से टकराई बाइक, पिता-पुत्री की मौत

Tue, 20 Aug 2024 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर के निकट अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी छह वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक चालक युवक को नींद की झपकी आ गई थी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। थाना ढोलना अंतर्गत गांव मुबारिकपुर माफी निवासी अखिलेश (30) पुत्र राम खिलाड़ी पेशे से किसान था। वह रक्षा बंधन पर सोमवार को अपनी पत्नी विमलेश (28) व पुत्री शशि (06) के साथ बाइक से अपनी ससुराल गंजडुडवारा जा रहा था। रास्ते में सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर के निकट अखिलेश को अचानक नींद की झपकी आ गई और तेज गति से बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने मासूम शशि को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अखिलेश को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। वहां अखिलेश की मौत हो गई। विमलेश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें