फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डॉ. मयंक ने बढ़ाया आगरा का मान

Fri, 16 Oct 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डाॅ. मयंक शर्मा 
विज्ञापन
आगरा। एशिया-प्रशांत लैक्रोस प्रतियोगिता में डॉ. मयंक शर्मा ने भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में आगरा का मान बढ़ाया। भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में पांच में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की। लगातार मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों को थकान से उबारना, उनके स्वास्थ्य लाभ और अगले मैच के लिए शारीरिक रूप से तैयार रखना बेहद चुनौतीपूर्ण था। डॉ. मयंक ने इसे बखूबी निभाया। उनकी सराहनीय सेवा के लिए उत्तर प्रदेश लैक्रोस एसोसिएशन ने उन्हें सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शकील खान, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तौसीफ अहमद लारी ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें