फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किक बॉक्सिंग में वीएस स्कूल ने जीती चैंपियनशिप

Fri, 16 Oct 2026 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन
आगरा। शास्त्रीपुरम के बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय पांचवीं जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 17 विद्यालयों के 277 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सेंट वीएस पब्लिक स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं, बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल दूसरे और जीएस स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 24 और 25 अक्तूबर को शास्त्रीपुरम के सेंट वीएस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में होगी। मुख्य अतिथि केके शर्मा, आसिफ और सौरभ सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजन रिपुदमन सिंह की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें