आगरा। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन ने 16 से 18 जनवरी तक बलिया में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल्स 12 जनवरी को दोपहर 3 बजे और मंडलीय 13 जनवरी को 11 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।