डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी कोर्स की कक्षाएं पांच मार्च को संपन्न हो गईं। फाइनल परीक्षा 26 और 28 मार्च को आयोजित कराई जाएगी। 13 से 17 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। उन्हीं छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा जिनकी उपस्थिति 75 फीसदी या उससे अधिक होगी।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. संजीव कुमार के मुताबिक परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रहेगा। 26 को रिसर्च मैथडोलॉजी और 28 मार्च को कंप्यूटर एंड इट्स एप्लीकेशन की परीक्षा कराई जाएगी।
कोर्स वर्क में करीब 800 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनकी 16 सेंटरों पर कक्षाएं संचालित की गईं। परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंसेज और इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में किया जाएगा।