फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः विश्वविद्यालय ने दिया इन छात्रों को आखिरी मौका, परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तिथि बढ़ाई

Wed, 01 Jan 2020 02:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 187 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अभी तक मुख्य परीक्षा 2020 के लिए फार्म नहीं भर सके हैं। कॉलेजों की ओर से गत वर्षोँ का बकाया परीक्षा शुल्क जमा नहीं करने पर विवि प्रशासन द्वारा इनकी लॉगइन आईडी नहीं खोलने से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


चालू शैक्षणिक सत्र में करीब चार लाख छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। इसमें से अभी 2.20 लाख के परीक्षा फार्म भरे जाने बाकी है। कुल 626 कॉलेजों की लॉगइन आईडी परीक्षा फार्म भरने के लिए खोली जा चुकी है।

187 कॉलेज बाकी रह गए हैं। स्नातक और परास्नातक में करीब 1.70 लाख छात्र-छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 87,495 के ही परीक्षा फार्म भरे जा सके हैं। वहीं 83,710 पुराने छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया शुल्क जमा करने पर मौका देंगे
जो कॉलेज बकाया परीक्षा शुल्क जमा करते जा रहे हैं, उनकी लॉगइन आईडी परीक्षा फार्म भरने के लिए खुलवा दी जा रही है। बकाया शुल्क जमा करने पर परीक्षा फार्म भरवाने का मौका दिया जाएगा। - डॉ. गिरजाशंकर शर्मा, पीआरओ, विवि 

परीक्षा फार्म भरने की तिथि सात जनवरी तक बढ़ाई 
पंजीकरण के अनुपात में कम छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरे जाने से विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तिथि सात जनवरी तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 26 दिसंबर निर्धारित थी, बाद में बढ़ाकर 31 दिसंबर किया गया।

अब एक हफ्ते का समय और बढ़ा दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक इंटरनेट सेवा बाधित रहने के कारण भी परीक्षा फार्म भरे जाने में परेशानी हुई। दूसरे राजकीय व एडेड कॉलेज की लॉगइन आईडी 12 दिसंबर को खोल दी गई थी। स्ववित्तपोषित कॉलेजों को बाद में मौका दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें