डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
लॉकडाउन की घोषणा के पहले से ही 20 मार्च से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कामकाज बंद है। अधिकारी और कर्मचारी नहीं बैठ रहे हैं। ऐसी स्थिति में लंबित प्रकरणों की संख्या और बढ़ती जा रही है। छात्र-छात्राएं घर बैठे डिग्री आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि में करीब 600 आवेदन डिग्री के लिए आए हैं।
विश्वविद्यालय में पहले ही डिग्री के लिए किए गए करीब 14000 आवेदन लंबित हैं। लॉकडाउन की अवधि में प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए करीब 250 और माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए 45 ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं।
लंबित प्रकरणों की संख्या बढ़ने का असर विश्वविद्यालय खुलने पर दिखाई देगा। छात्र-छात्राओं की भीड़ बढ़ेगी। कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद लंबित प्रकरणों के निरस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। वर्तमान परिस्थिति में काम हो पाना संभव नहीं है।