फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जुलाई को मिल पाएगी प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी, विश्वविद्यालय ने जारी किए दिशा-निर्देश

Mon, 20 Jul 2020 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी
  • वेबसाइट पर ही विभिन्न पाठ्यक्रम से संबंधित कॉलेजों का पता चलेगा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों और संबद्ध कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में 21 जुलाई को छात्र-छात्राओं को जानकारी मिल जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in या फिर http://admissiondbrau.org.in पर प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल जाएगी। यह कहा गया है कि आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती करने पर विद्यार्थी किसी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दावा नहीं कर सकेंगे। निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। 


सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में आवेदन कम मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन उसको चलाने या न चलाने पर निर्णय ले सकता है। पाठ्यक्रम न संचालित किए जाने पर आवेदनकर्ता का शुल्क वापस कर दिया जाएगा। प्रवेश की अंतिम तिथि के बाद जमा करने या फिर अपूर्ण प्रमाणपत्रों के साथ जमा किए गए आवेदन फॉर्मों को निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रवेश के लिए स्वतंत्र हैं: प्रो. अनिल वर्मा

विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति के समन्वयक प्रोफेसेर अनिल वर्मा का कहना है कि किसी भी पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों का प्रवेश लेने के लिए कॉलेज स्वतंत्र हैं। वह अपने स्तर पर आवेदन लेंगे और मेरिट लिस्ट बनाएंगे। विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। वेब रजिस्ट्रेशन का फॉर्म भरने के साथ विद्यार्थियों के सामने आवासीय संस्थान और संबद्ध कॉलेज का विकल्प खुलेगा। 

विद्यार्थी जहां प्रवेश लेना चाहता है उसको चुनेगा। इसके बाद कोर्स का विकल्प मिलेगा। यूजी और पीजी विकल्प में से एक चुनना होगा। अभी यूजी में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। यूजी के विकल्प में जाने के बाद सारे पाठ्यक्रम खुल जाएंगे। 

पाठ्यक्रम पर क्लिक करते ही विद्यार्थी को पता चल जाएगा कि वह पाठ्यक्रम किन-किन कॉलेजों में हैं। वह अपने मन चाहे कॉलेज में जाकर प्रवेश ले सकता है। कॉलेजों को विद्यार्थी का प्रवेश लेने के बाद विश्वविद्यालय के सॉफ्टवेयर पर अपडेट करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें