डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं भी 30 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। संबंधित विभागाध्यक्षों और प्रभारियों ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर छात्र-छात्राएं परीक्षा का कार्यक्रम देख भी सकती हैं।
एमकॉम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य और पुनर्परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होगी। 10 मई तक परीक्षा चलेंगी। परीक्षाएं एक पाली में सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक आयोजित कराई जाएंगी।
बीसीए दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 30 अप्रैल से शुरू होंगी। 15 मई को परीक्षा समाप्त होगी। दो पाली में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11:00 से दोपहर 01:00बजे तक होगी।